विज्ञापन संख्या - 25 /2025
झारखण्ड प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त
प्रतियोगिता परीक्षा - 2025
राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में स्नातक एवं इण्टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु "झारखण्ड प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025" के लिये ऑन लाईन (Online) आवेदन दिनांक 08.04.2025 से दिनांक 07.05.2025 की मध्य रात्रि तक आमन्त्रित किये जाते है।
आवेदन संबंधी विस्तृत विवरणिका आयोग के वेबसाईट www.jssc.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणिका में अंकित अर्हतानुसार एवं शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित आयु सीमा के अन्तर्गत ऑन-लाईन आवेदन दे सकते है। आवेदन पत्र आयोग के वेबसाईट पर लॉग ईन करके समर्पित किया जा सकता है।
परीक्षा शुल्क भुगतान तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने सकते है। ऑनलाईन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आई०डी० एवं मोबाईल संख्या को छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रवष्टि को संशोधित करने के लिए पुनः लिंक उपलब्ध करायी जायेगी।
Reviewed by Today
on
March 19, 2025
Rating:


